विटामिन डी के अभाव में क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 11:14

विटामिन डी का लेवल कम होने पर हड्डियों को नुकसान पहुंचता है. हालांकि, यह विटामिन दिल, मस्तिष्क और प्रतिरक्षा तंत्र के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, विटामिन डी की कमी मैटाबोलिक सिंड्रोम, हृदय रोगों और प्रजनन क्षमता से जुड़ी हुई है.

इसके अभाव में हड्डी कमजोर होती हैं व टूट भी सकती हैं। छोटे बच्चों में यह स्थिति रिकेट्स कहलाती है और व्यस्कों में हड्डी के मुलायम होने को ओस्टीयोमलेशिया कहते हैं। इसके अलावा, हड्डी के पतला और कमजोर होने को ओस्टीयोपोरोसिस कहते हैं। इसके अलावा विटामिन डी कैंसर, क्षय रोग जैसे रोगों से भी बचाव करता है।

विटामिन डी की कमी के लक्षण :-

1. ब्लड प्रेशर बढ़ना
2. चेहरे और हाथों पर झुर्रियां पड़ना
3. जोड़ों और हड्डियों में दर्द रहना
4. मांशपेशियों में थकान महसूस होना
5. थकावट और कमजोरी रहना
6. नींद आना और थकान
7. तनाव और डिप्रेशन महसूस होना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info